Search

चाकुलिया : राशन दुकानों में एसडीओ ने की छापामारी, भारी अनियमिता मिली

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र के राशन दुकानों में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सत्यवीर रजक ने बुधवार को औचक छापामारी अभियान शुरू किया है. उन्होंने नया बाजार में कल्याण कुंडू, मदन लाल अग्रवाल, मदन मोहन महतो और विजय कुमार शर्मा की जन वितरण प्रणाली की दुकान में छापामारी की. इस दौरान दुकानों में भारी अनियमितताएं पाये जाने की सूचना है. कई दुकानों में वजन में काम अनाज देने का खुलासा भी हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-SDO-Chhapa-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-showcase-their-talent-in-youngistan-of-rvs-academy/">जमशेदपुर

: आरवीएस अकादमी के ‘यंगिस्तान’ में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
तीन दुकानदारों को शोकॉज जारी किया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी का छापामारी अभियान जारी है. जानकारी के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी नगर पंचायत क्षेत्र में छापामारी करने के बाद ग्रामीण इलाकों की दुकानों में छापामारी करने गए हैं. इस अभियान में अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरी शंकर दास, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनीस सलाम, पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य कई पदाधिकारी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp