Search

 
 
 

चाकुलिया : एसडीओ सत्यवीर रजक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : घाटशिला के एसडीओ सत्यवीर रजक ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होेंने सीएचसी में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली. उन्होंने एक्सरे मशीन का प्रयोग होता है या नहीं इसकी जानकारी ली. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एक्सरे का उपयोग होता है. परंतु वर्तमान समय में लो वोल्टेज बिजली के कारण मशीन नहीं चल रहा है. एसडीओ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा और स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा कि विगत दिनों सीएचसी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय पर अब तक क्या-क्या पहल की गयी है. उन्होंने ओपीडी जाकर चिकित्सक डॉ नरेश बास्के से दिन भर में कितने लोगों का उपचार किया गया है इस बारे में पूछा. बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि बाजार के लैब में डेंगू की जांच पर प्रतिबंध लगाएं. उन्होंने कहा कि डेंगू की जांच सिर्फ सीएचसी में किया जाए ताकि लोग इस बिमारी से भ्रमित ना हों. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-campaign-launched-for-recovery-of-outstanding-electricity-bill/">मनोहरपुर

: बकाया बिजली बिल वसूली के लिये चलाया अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही