Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में द्वितीय आईएमसी की हुई बैठक

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज परिसर में चेयरमैन जोगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में द्वितीय आईएमसी (इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में नवनिर्मित जनजातीय छात्रावास का उद्घाटन छह फरवरी को करने का निर्णय लिया गया. संस्थान के प्रोजेक्ट्स के प्रदर्शनी संस्थान के अंदर की पाइप लाइन, साइकिल स्टैंड की ढलाई, संस्थान के प्रयोग में आने वाले स्लिप रिंग मोटर, मॉनिटर, कॉर्डलेस माइक्रोफोन, यूनिवर्सल मोटर, डीएसएलआर कैमरा खरीदने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/huge-silent-procession-took-place-in-giridih-people-of-jain-community-also-participated-from-koderma/">गिरिडीह

में निकला विशाल मौन जुलूस, कोडरमा से भी जैन समाज के लोग हुए शामिल
बैठक में कहा गया कि वर्कशॉप बिलिंग रिपेयरिंग, बिजली ट्रांसफार्मर तथा 33000 केवीए बिजली खंभे को स्थानांतरित करने के लिए सहायक विद्युत अभियंता को कई बार पत्राचार करने के बावजूद किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया. इस संबंध में विद्युत महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता मिलकर ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य तरुण कुमार महंती, रंजीत कुमार बाला, संजय कुमार लोधा, परमेश्वर लाल रुंगटा, संजय कुमार मिश्रा, संजीत राउत, मनोज कुमार बेरा और जगन्नाथ किस्कू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही