Search

चाकुलिया : स्थाई लोक अदालत के शिविर में हुआ बैंकों के एनपीए लोन का समझौता

Chakulia : झालसा के निर्देशानुसार बैंकों के एनपीए लोन में समझौते कराने के लिए शुक्रवार को स्थाई लोक अदालत का कैंप चाकुलिया प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया. अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया गया. शिविर में कुल 72 खातों में 39 लाख की राशि के लोन खातों का समझौता किया गया. ज्ञातव्य हो कि झालसा (झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार) ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी के अनुरोध पर राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को एक फरवरी से 31 मार्च तक स्थाई लोक अदालत का विशेष कैम्प करने का निर्देश दिया है. आज के कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पारस नाथ उपाध्याय, सदस्य गौतम घोष, अचल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, चाकुलिया प्रखंड के बैंक शाखा प्रबंधक शामिल हुए.

इसे भी पढ़ेंधालभूमगढ़">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-blood-donation-camp-in-dedhag-middle-school-campus-on-19th-target-of-120-units-of-blood-collection/">धालभूमगढ़

: देढ़ाग मध्य विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर 19 को, 120 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp