Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक विधायक समीर महंती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चिकित्सा कर्मियों ने अस्पताल संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और निदान की मांग की. बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने, जरूरी आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराने, सर्जिकल उपकरण और प्रयोगशाला संबंधित सामग्रियों की खरीद करने, अस्पताल परिसर में खराब और पुराने पंखे को बदल कर नये पंखा लगाने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-drank-insecticide-treated-in-chc/">चाकुलिया

: युवक ने पी ली कीटनाशक, सीएचसी में इलाजरत

कम्प्यूटर खरीदने के लिए स्वीकृति दी

गर्मी को देखते हुए एसी लगाने और अतिरिक्त कम्प्यूटर की खरीद करने की स्वीकृति दी गयी. बैठक में विधायक ने कहा कि चाकुलिया सीएचसी को और भी बेहतर बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि वे विधायक फंड से सीएचसी परिसर में एक हाई मास्ट लाईट लगवाएंगे और एसी उपलब्ध कराएंगे. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवलाल उरांव, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू,प्रणव बेहुरिया,सतीश कुमार, पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा,गौतम दास, बुबाई दास समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fed-up-with-the-harassment-the-married-woman-reached-the-police-station-the-sho-reprimanded-her-husband/">आदित्यपुर

: प्रताड़ना से तंग आ कर थाना पहुंची विवाहिता, थानेदार ने पति को लगाई फटकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही