Search

 
 
 

चाकुलिया : शनि मंदिर में मनाया गया शनि महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित शनि मंदिर में गुरुवार को शनि महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया. पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. इस अवसर पर पंडित प्रदीप कुमार ओझा ने पूजा करवाई और पंडित पंचानन पंडा ने हवन करवाया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hindi-day-celebrated-in-lic-branch-2/">आदित्यपुर

: एलआईसी शाखा में मनाया गया हिंदी दिवस

भंडारा का आयोजन किया जाएगा

अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने हवन किया. हवन के बाद शाम को कमेटी द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी कर ली गई है. शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा.पूजा को सफल बनाने में कमेटी सदस्य साधन मल्लिक, सुब्रत चक्रवर्ती, पंकज कुमार कुईला, शंकर दास, छोटा मुन्ना सिंह,मनिंद्र नाथ पालित, रिंकू सरदार, चुटका राउत,विजय राउत समेत अनेक लोगों ने अहम भूमिका निभाई. विदित हो कि यह शनि मंदिर यहां के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. इसे भी पढ़ें :”अपनी">https://lagatar.in/we-will-sacrifice-our-lives-but-will-not-allow-hec-to-be-closed-india-coalition/">”अपनी

जान दे देंगे, लेकिन एचईसी को बंद नहीं होने देंगे” : इंडिया गठबंधन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही