Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर में शाम 7 बजे शंकर व लाउड़ाबेड़ा में 7.30 बजे ठाकुर का पहुंच शव

Advertisement
Advertisement
Chakulia : गोइलकेरा थाना के झिलरुवां गांव में नक्सली हमले में शहीद शंकर नायक और ठाकर हेम्ब्रम का शव आज शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा. शहीद शंकर नायक का पार्थिव शरीर शाम सात बजे श्यामसुंदरपुर गांव में लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीण अपने जांबाज लाल के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े. मौके पर श्यामसुंदरपुर, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा के थाना प्रभारी सहित पंचायत की मुखिया पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य ग्रामीणों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद के अंतिम संस्कार करने की तैयारी गांव वाले नम आंखों से कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-dead-body-of-the-martyrs-bodyguards-of-the-former-mla-was-lying-on-the-spot-overnight-police-arrived-in-the-morning/">चाईबासा

: पूर्व विधायक के शहीद अंगरक्षकों का शव रात भर पड़ा रहा घटनास्थल पर, सुबह पहुंची पुलिस
[caption id="attachment_215701" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/SHAHID-THAKUR-HEMBRAM-11-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उमड़ा पूरा गांव.[/caption] दूसरी ओर शहीद जवान ठाकुर हेम्ब्रम का पार्थिव शरीर उसके गांव लाउड़ाबेड़ा में शाम करीब 7:30 बजे लाया गया. पार्थिव शरीर घर के सामने आते ही घर और आसपास की महिलाएं रोने लगीं. पूरे गांव के बच्चे, बड़े, बुजुर्ग अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. सभी की आंखें नम थीं. सभी पुष्प अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी. पूरा गांव शोकाकुल था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही