Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: 10वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर श्रेया सोनगिरी बनी स्टेट टॉपर

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इसमें चाकुलिया के बाजपेई नगर निवासी और नगर पंचायत के पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल से परीक्षा देने वाली श्रेया सोनगिरी ने स्टेट टॉपर बनकर अपने परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया है. दसवीं की परीक्षा में श्रेया सोनगिरी 98 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है. वह आनंद मार्ग स्कूल में पढ़ती थी और पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. उसे हिंदी में 98, संस्कृत में 98, गणित में 98, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त हुए हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है. पढ़ लिखकर वह आदर्श शिक्षिका बनना चाहती है. उसके पिता सुनील वरण सोनगिरी एक ट्यूशन टीचर हैं. मां सुप्रिया सोनगिरी एक गृहिणी हैं. श्रेया ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर एक आदर्श शिक्षिका बनना चाहती है. दो बहनों में वह बड़ी है. श्रेया सो गिरी की इस सफलता से उसके माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों में हर्ष है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-girl-student-gargi-aditya-became-college-topper/">घाटशिला

: छात्रा गर्गी आदित्य बनी कॉलेज टॉपर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही