Search

 
 
 

चाकुलिया : दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब सिदो-कान्हू हूल सोल्जर ने जीता

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव में आदिवासी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में दिशोम डाटू- कुशू मांडी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की शाम को खेला गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित थे. मैच का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. फाइनल मैच मुर्मू फुटबॉल क्लब धालभूमगढ़ और सिद्धो- कान्हू हूल सोल्जर टीम के बीच खेला गया. सिद्धो कान्हू हूल सोल्जर की टीम ने मुर्मू फुटबॉल क्लब धालभूमगढ़ को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया. [caption id="attachment_566506" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/26rc_m_191_26022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फाइनल मैच का फुटबॉल को किक मारकर उद्घाटन करते विधायक[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-demanding-to-start-work-of-bagbeda-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विजेता टीम को विधायक ने किया सम्मानित

विधायक ने विजेता टीम सिदो-कान्हू हूल सोल्जर को दो लाख रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम मुर्मू फुटबॉल क्लब धालभूमगढ़ को 1.50 लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही टीम को 60 - 60 हजार रुपए और ट्रॉफी दिए गये. मौके पर झामुमो प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, गौतम दास, डोमन चंद्र माझी, लोकनाथ महंती, मिठू हांसदा, दाखिन किस्कू, रंजित महतो, सरकार हेंब्रम, अर्जुन हेंब्रम, क्लब के अध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू, सचिव मंगल किस्कू, कोषाध्यक्ष छोटेराय मांडी, मनोज मुर्मू, सनलो मांडी, युगल किशोर किस्कू, रामजीत बास्के, जितेन हेंब्रम, धनु टुडू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही