Search

 
 
 

चाकुलिया : साहब! जल ही जीवन है, प्लीज इसे बचाएं

 
Chakulia : साहब! जल ही जीवन है, प्लीज इसे बचाएं, क्योंकि चाकुलिया नगर पंचायत के पंप घर नंबर दो के पाइप से कई दिनों से हजारों लीटर पानी नाला में बेकार बह रहा है. पंप घर से थोड़ी दूर पर बीड़ी बस्ती के करीब 40 परिवार पेयजल के लिए परेशानी उठा रहे हैं. इस बस्ती में पेयजल के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है. बस्ती के ग्रामीण पंप घर नंबर दो के पास लगे नल से पीने का पानी भरकर ले जाते थे. यानि कि कहीं बेकार बह रहा है पानी और कहीं पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं [caption id="attachment_514659" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-pani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंप के पास लगे नल से पानी लेते बीड़ी बस्ती के लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/inflation-hits-new-year-lpg-cylinder-costlier-by-rs-25/">नये

साल पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा
पंप घर नंबर दो का पाइप फट गया है. फटे पाइप पर कर्मचारियों ने बोरा बांध दिया है. जलापूर्ति के लिए जैसे ही मोटर चालू होता है पाइप से झरने की तरह पानी गिरकर पास के नाला में बहता है. इसके पास ही लगे नल से बीड़ी बस्ती के गरीब पीने के लिए पानी ले जाते हैं. पाइप से पानी बहने की स्थिति पिछले कई दिनों से देखी जा रही है. नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही