Search

 
 
 

चाकुलिया : इस्पात एक्सप्रेस के यात्रियों की सेवा में जुटे रहे समाजसेवी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : ओलचिकी हूल बैसी की ओर से आहूत एक दिवसीय झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच चिरूगोड़ा में बंद समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. इसके कारण अप इस्पात एक्सप्रेस चाकुलिया स्टेशन पर खड़ी रही. ट्रेन के यात्री परेशान थे. इसको देखते हुए यहां के युवा समाजसेवी यात्रियों की सेवा में जुट गए. नगर पंचायत द्वारा भी यात्रियों के लिए टैंकर से पानी की व्यवस्था की गई थी. युवा समाजसेवियों द्वारा यात्रियों के लिए पानी, मूढ़ी और चनाचूर की व्यवस्था की गई थी. युवा समाजसेवियों द्वारा उक्त सामग्रियां पहुंचाए जाने के बाद यात्रियों को राहत मिली. इस मौके पर संजय लोधा, मनोज अग्रवाल, टिंकू रुंगटा, राज मिश्रा, विशाल बारिक, रत्नेश सिंह, हार्दिक यादव, दीप चक्रवर्ती, बुलबुल मंडल, गौतम शर्मा, अमित दोलाइ, मंटू पोलाइ, झंटु भोल, रोहित पति, बुलबुल मंडल, नितेश आनंद अन्य युवा यात्रियों की सेवा में जुटे रहे. यात्रियों ने युवाओं को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-santhali-language-supporters-protested-at-gamhariya-usha-turn-and-blocked-the-main-road/">आदित्यपुर

: संथाली भाषा समर्थकों ने गम्हरिया उषा मोड़ पर प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही