Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : भूमी संरक्षण विभाग ने चार महिला समूहों को दिया ट्रैक्टर

Chakulia : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में रविवार को समारोह आयोजित कर झारखंड सरकार के भूमी संरक्षण निदेशालय की ओर से अनुदान पर स्वीकृत चार ट्रैक्टर का वितरण विधायक समीर महंती के हाथों चार महिला समूहों के बीच किया गया. समारोह में विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य सरकार महिला कृषक और समूहों के बीच ट्रैक्टर का वितरण कर महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-brothers-arrested-for-demanding-extortion-money-for-gangster-akhileshs-aide-kanhaiya-singh/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार
महिलाएं ट्रैक्टर से आय अर्जित कर सरकार की सोच को सार्थक करें. तभी सरकार का प्रयास सही मायने में सार्थक होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति कृत संकल्प है. महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं. इस अवसर पर भूमी संरक्षण विभाग के पदाधिकारी एस एन सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, राजा बारिक, बलराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही