Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : आंधी से कालापाथरा गांव में जलमीनार का सोलर प्लेट टूटा, पेयजल संकट

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : सोमवार की शाम हुई तेज बारिश और आंधी से चाकुलिया प्रखंड की कालापाथरा पंचायत के कालापाथरा गांव में निर्मित सोलर जल मीनार में लगा सोलर प्लेट टूट गया है. जिससे लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. सोलर प्लेट के टूटने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा गांव पहुंचे व स्थिति से अवगत हुए और इसकी जानकारी प्रखंड पदाधिकारी को दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-alert-for-kolhan-there-may-be-rain-with-strong-wind-in-two-hours/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने कोल्हान के लिए जारी किया अलर्ट, दो घंटे में तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा

जलापूर्ति योजना पर 50-60 परिवार थे निर्भर थे

मुखिया ने कहा कि सोमवार को हुई बारिश और आंधी से सोलर प्लेट टूट गया है. जिससे गांव में जलापूर्ति ठप है. उन्होंने कहा कि इस सोलर जलापूर्ति योजना से गांव के 50-60 परिवार पीने के लिए पानी लेते थे. सोलर प्लेट टूटने से सभी के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है. सभी लोग फिलहाल गांव से दो किमी दूर जाकर पीने के लिए पानी ढो कर ला रहे हैं. मुखिया ने कहा कि वे प्रयास करेंगे की जल्द से जल्द सोलर जलापूर्ति योजना को दुरूस्त किया जा सके. ताकि पेयजल संकट दूर हो सके. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-parents-made-aware-by-meeting-to-connect-children-with-school/">चक्रधरपुर

: बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बैठक कर अभिभावकों को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही