Search

 
 
 

चाकुलिया : विधायक के प्रयास से लगेगा सोलर पावर प्लांट

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया में सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए गुरुवार को रांची से ज्रेडा के परियोजना अभियंता (प्रोजेक्ट इंजीनियर) दिवांशु प्रकाश तथा कनीय अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने नगर पंचायत के पूर्णापानी में जमीन का सर्वेक्षण किया. टीम ने जमीन को उपयुक्त बताते हुए आश्वस्त किया कि विभागीय औपचारिकता पूरा करते हुए बहुत जल्द चाकुलिया में सोलर पावर प्लांट का कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इससे चाकुलिया वासियों को सस्ती दर पर जीरो कट बिजली मिलेगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-people-bowed-down-to-pandit-shyama-prasad-mukherjee-paid-tribute/">चाईबासा

: भाजपाइयों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

टीम ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण

टीम ने चाकुलिया में स्थित बिजली सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया. ज्रेडा की टीम ने विभागीय कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम से बिजली की खपत तथा आपूर्ति के अतिरिक्त कई अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी ली. मौके पर अंचल निरीक्षक, झामुमो नेता गौतम दास, बलराम महतो, सुजीत दास, प्रणव बेरा, रशीद खान, मोहन माइती उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-driver-absconding-with-dhoti-sari-of-sona-sobran-scheme-caught-in-telco-sold-cloth-in-gamharia/">जमशेदपुर

: सोना-सोबरन योजना का धोती-साड़ी लेकर फरार टेम्पो चालक टेल्को में धराया, गम्हरिया में बेचा कपड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही