Search

 
 
 

चाकुलिया : भालुकनाला में एक माह से सोलर जलापूर्ति योजना ठप

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के भालुकनाला गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उदासीनता से 20 परिवार पेयजल के लिए परेशानियां झेल रहे हैं. यहां मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना पिछले एक महीना से खराब है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दी. परंतु इसकी मरम्मत की दिशा में विभाग पहल नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-of-meghahatuburu-gave-certificate-of-computer-education-to-14-students/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु के सीजीएम ने 14 छात्र-छात्राओं को दिया कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र 

ग्रामीणों में आक्रोश

इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.गांव के शहीद सरदार, जितन सरदार, रवि सरदार, वरूण सरदार, चामटु सरदार, बुधनी सरदार, शिवानी सरदार, भुताड़ सरदार, रामेश्वर सरदार ने कहा कि योजना की मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गई. परंतु विभाग मरम्मत की दिशा में पहल नहीं कर रहा है. जलापूर्ति योजना ठप होने के कारण हमें दूर से पानी लाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilors-and-corporation-administration-engaged-in-repairing-the-path-of-ram-madaiya-chhath-ghat-in-ward-18/">आदित्यपुर

: वार्ड-18 में राम मड़ैया छठ घाट के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे पार्षद व निगम प्रशासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही