Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगल की आग से बाल-बाल बचा ठोस अपशिष्ट प्लांट

Chakulia : चाकुलिया की हवाई पट्टी क्षेत्र पिछले एक माह से जंगल झाड़ियों में जंगल की आग दौड़ रही है. बुधवार को दोपहर में लगी आग हवाई पट्टी से सटे नगर पंचायत के ठोस अपशिष्ट प्लांट तक पहुंच गयी. पहले तो आग प्लांट के बाहर की झाड़ियों में लगी और फिर प्लांट के भीतर कचरे में भी आग लग गई. सूचना पाकर नगर पंचायत कर्मी वहां पहुंचे और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-amrit-kaal-budget-held-at-netaji-subhash-university-students-got-information-about-new-provisions/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुई अमृत काल बजट पर चर्चा, छात्रों को मिली नये प्रावधानों की जानकारी

प्लांट में कई महंगी गाड़ियां हैं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Plant-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विदित हो कि इस प्लांट के चारों ओर जंगल झाड़ियां हैं. प्लांट के बाहर भी कचरों की ढेर लगी है. प्लांट में भी कचरे हैं और कचरा उठाव के लिए लाखों मूल्य के कई वाहन भी हैं. कई प्रकार की मशीनें भी हैं. नगर पंचायत के कर्मचारी असीम नाथ, गौरव कुमार कथा अन्य ने कड़ी मशक्कत के बाद प्लांट के भीतर कचरे में लगी आग पर काबू पाया. एफसीआई गोदाम के आसपास की झाड़ियों में भी आग लगी. इसे भी पढ़ें : मनोज">https://lagatar.in/manoj-kumar-pandey-became-state-general-secretary-of-jharkhand-rjd-said-will-strengthen-the-organization/">मनोज

कुमार पांडे बने झारखंड राजद के प्रदेश महासचिव, कहा- संगठन को मजबूत करेंगे

सोनहारा गांव के पास भी झाड़ियों में लगी आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Plant-2.jpg"

alt="" width="600" height="281" /> नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के सोनाहारा गांव के पास भी झाड़ियों में भीषण आग लग गई. नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंचे और जेटेंग मशीन से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू में किया. गांव के पास ही जल रही थी. इधर नगर पंचायत क्षेत्र के चौठिया के पास भी जंगल में आग जल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही