Search

 
 
 

चाकुलिया : कहीं पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, तो कहीं सड़कों पर बह रहा पानी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत की लापरवाही से कहीं पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं तो कहीं सड़कों पर पानी बेकार बह रहा है. वार्ड नंबर 9 स्थित मुस्लिम बस्ती में पंप घर का मोटर खराब होने से विगत चार दिनों से लोग पेयजल के लिए परेशानियां झेल रहे हैं. वहीं मुख्य सड़क से हाटचाली जाने वाली सड़क के किनारे पाइप फट जाने से विगत कई दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है. सड़क के किनारे एक गड्ढे में पानी जमा हो रहा है. दूसरी और नगर पंचायत कार्यालय के पास पाइप फट जाने से सड़क पर पानी बह रहा है. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है. नगर पंचायत के कनीय अभियंता प्रदीप उरांव ने बताया कि स्पिंडल टूट जाने के कारण हाटचाली जाने वाली सड़क के किनारे पाइप का पानी बह रहा है. इसकी मरम्मत कराई जा रही है. स्पिंडल के बनने के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा. [caption id="attachment_739946" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chakulia-Water-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नगर पंचायत कार्यालय के पास सड़क पर बहता पानी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sevika-and-sahayikas-took-out-rally-regarding-eight-point-demands/">चाकुलिया

: आठ सूत्री मांगों को लेकर सेविका और सहायिकाओं ने निकाली रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही