Search

 
 
 

चाकुलिया : थाना प्रभारी ने किया कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा सह मेला स्थल का निरीक्षण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के जयनगर के पास एक जुलाई को होने वाली कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा सह मेला को लेकर विधायक समीर महंती के निर्देश पर शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती ने चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव संग पहाड़ पूजा और मेला स्थल का निरीक्षण किया. पहाड़ पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर सुचारू रूप से मेला संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिया. पहाड़ तक श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई कठिनाई ना हो इसके लिए पुलिस बल एवं कमेटी के सदस्य सभी चौक चौराहों पर रहेंगे. मौके पर पंसस प्रतिनिधि अक्षय नायेक, विशाल बारिक, बबलु मुर्मू, गोविंद हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, दशरथ हांसदा, कालिदास हेम्ब्रम, जयराम हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-majhi-paid-tribute-to-the-brave-martyrs-on-hool-day/">मनोहरपुर

: हूल दिवस पर मंत्री जोबा माझी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही