Search

चाकुलिया : ग्रामीण इलाके में आंधी ने मचाई तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : सोमवार की दोपहर आई आंधी और बारिश ने चाकुलिया प्रखंड के कई गांव में भारी नुकसान पहुंचाया है. कई गांव में आंधी से अनेक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. चाकुलिया नगर पंचायत के बीड़ी बस्ती में भी करीब 15 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया. विधायक ने भंडारू ओर बाड़ाघाट गांव पहुंच कर सभी प्रभावित परिवार से मिले ओर आर्थिक मदद की तथा तिरपाल दिया. भंडारू, बड़ा घाट, कांटाबनी, भद्रडांगा गांव में दो दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. भंडारू गांव में विष्णु नायक, राम नायक, सरला नायक, कालिदास हेंब्रम, बाड़ाघाट गांव के समलाल हांसदा, नवीन मांडी के घर आंधी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. घरों की छप्पर उड़ गई है. विधायक ने कहा कि आंधी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास होगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Andhai-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-9-highways-seized-with-illegal-ballast-in-potka-fir-lodged-against-driver-owner/">जमशेदपुर

: पोटका में अवैध गिट्टी लगा 9 हाईवा जब्त, चालक-मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp