Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विद्यार्थियों ने किया स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

Chakulia : चाकुलिया के स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में शुक्रवार को रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान सभी छात्र छात्राओं को आईटीआई कॉलेज के फिटर ट्रेड के प्रशिक्षण अधिकारी संजीत राउत ने वर्कशॉप में मौजूद सभी मशीनों के बारे में बारीकी से जानकारी दी. इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षण अधिकारी पीयूष पात्र ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रयोग होने वाली मशीनों के विषय में जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-ITI-1.jpg"

alt="" width="600" height="307" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-advocates-two-day-strike-begins-in-protest-against-hike-in-court-fees/">घाटशिला

: कोर्ट फीस बढ़ोतरी के विरोध में अधिवक्ताओं का दो दिवसीय हड़ताल शुरू
छात्रों ने मशीनों का संचालन किया. कॉलेज में बने विभिन्न प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन छात्र छात्राओं के समक्ष किया गया. विद्यार्थियों ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला.आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया. मौके पर रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के शिक्षक विश्वजीत राय, सोमेन दे,प्रियंका पति, बिपाशा महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही