Search

 
 
 

चाकुलिया : आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली शोभा यात्रा

 
Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने बांग्ला नववर्ष के मौके पर शनिवार की सुबह विद्यालय परिसर से शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा विद्यालय से नया बाजार मुख्य सड़क होते हुए सुभाष चौक पहुंची. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो और समाजसेवी अभय महंती ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. अतिथियों ने वहां भाषण दिया. वहां से शोभा यात्रा चाकुलिया स्टेशन पहुंची. स्टेशन पर स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-ShobhaYatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-groups-clashed-over-possession-of-bccl-land-four-injured/">धनबाद

:  बीसीसीएल की जमीन पर कब्जा जमाने में भिड़े दो गुट, चार घायल
यात्रा में छात्र-छात्राओं के बीच शरबत और लड्डू का वितरण किया गया. यह शोभा यात्रा स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई. इस मौके पर समाजसेवी अमित राय, मनिंद्र नाथ पालीत, सेवानिवृत्त शिक्षक मनिंद्र नाथ पाल, सुमन कुमार साव, अजीत महतो, सुसैन मंडल, दीपक महतो, सतीश मुर्मू, नरेन्द्र नाथ महतो, नवीन महतो, प्रसनजीत महतो, रामकृष्ण दास, सुशांत महतो, प्रभात महतो, ईश्वर नायक, शंभू नाथ महतो और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही