Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को स्कूल साक्षरता विभाग के खेलो झारखंड खेलो अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधायक समीर कुमार महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग में 12 टीम, अंडर 14 बालक वर्ग में 8 टीम और बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मैच मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nsui-takes-out-pms-funeral-procession-in-protest-against-manipur-incident/">जमशेदपुर

: मणिपुर घटना के विरोध में एनएसयूआई ने निकाली पीएम की शव यात्रा

केजीबीवी की टीम ने बालीबांद की टीम को 2-0 से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Football-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फाइनल मैच केजीबीवी चाकुलिया और बालीबांध उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. केजीबीवी की टीम ने बालीबांध की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामस्वरूप यादव ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-17 का फाइनल मैच केंदाडांगरी उच्च विद्यालय प्लस टू और मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. फाइनल मैच को केदाडांगरी उच्च विद्यालय प्लस टू की टीम ने जीता. बालक वर्ग अंडर 14 का फाइनल मैच केरुकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय और मुराल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बीच खेला गया. फाइनल मैच को केरुकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय ने जीता. विजेता उक्त तीनों टीमें जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही