Search

 
 
 

चाकुलिया : आनंद मार्ग स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा में सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित

 
Chakulia : चाकुलिया के आनंद मार्ग स्कूल में शनिवार को प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रतिभा समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में सफल विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक मनसा राम महतो थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक मनिंद्र नाथ पालित, शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मौसमी मल्लिक उपस्थित थे. मुख्य अतिथि मनसा राम महतो ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित होकर मन से पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग स्कूल ग्रामीण इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Anand-Marg-School-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-marwari-mahila-samiti-organized-free-heart-and-cancer-screening-camp/">चाकुलिया

: मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया निःशुल्क हृदय व कैंसर जांच शिविर
प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय का मैट्रिक का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रसेन्नजीत महतो, सुसैन मंडल, नदीम बेसरा, रामकृष्ण दास, अजीत महतो, सुमन साव, सतीश चंद्र मुर्मू, नरेंद्र महतो समेत विद्यार्थी उपस्थित थे. समारोह में विद्यालय के मैट्रिक टॉपर हितेश पाल, द्वितीय टॉपर जयश्री महतो, तृतीय टॉपर सुमोना साव समेत मैट्रिक की परीक्षा में सफल 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही