Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्वच्छ निरंकारी मिशन ने पक्का घाट तालाब की सफाई की

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा में गंदगी से बजबजाते पक्का घाट तालाब की रविवार को संत निरंकारी मिशन ने सफाई शुरू की. बाबा हरदेव सिंह महाराज के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ जल,स्वच्छ मन मिशन के तहत सफाई की गई. सफाई करने में दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ता जुटे हैं. विदित हो कि 60 लाख की लागत से इस तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ था. बावजूद, नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से यह तालाब गंदगी और कचरे से बज बजा रहा था. साफ सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं था. ऐसे में संत निरंकारी मिशन ने इस तालाब की सफाई करने का बीड़ा उठाया.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-station-being-developed-as-a-satellite-station-of-tatanagar/">आदित्यपुर

: टाटानगर का सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा आदित्यपुर स्टेशन

1100 जगहों पर तालाब और नदियों की सफाई संस्था कर रही है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/26rc_m_12_26022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक हिंदू राम हांसदा ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह महाराज के सपने को साकार करने के लिए समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 1100 जगहों पर तालाब और नदियों की सफाई संस्था द्वारा की जा रही है. यह अभियान पूरे विश्व में चल रहा है.संस्था के इंजीनियर सुमंत ने बताया कि इस सफाई अभियान में संत निरंकारी मिशन के दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ता जुटे हैं. इसके तहत जनहित को ध्यान में रखते हुए इस तालाब की साफ सफाई की जा रही है. इस मौके पर डोमन चंद्र हांसदा, विक्रम मांडी, कौशल्या मुर्मू, मिलन बास्के समेत दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ता सफाई अभियान में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें :मनीष">https://lagatar.in/interrogation-of-manish-sisodia-begins-aap-supporters-crowd-outside-cbi-office-section-144-invoked/">मनीष

सिसोदिया से पूछताछ शुरू, CBI ऑफिस के बाहर AAP समर्थकों की भीड़, धारा-144 लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही