Search

चाकुलिया : मल्टी स्किल सेंटर को लेकर टाटा स्टील की टीम ने किया निरीक्षण

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विधायक समीर महंती के प्रयास एवं अनुशंसा पर टाटा स्टील फाउंडेशन की तकनीकी टीम ने शनिवार को चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण मल्टी स्किल सेंटर खोलने को लेकर किया गया. जिसमें जल्द ही स्थानीय युवाओं एवं गृहणियों को स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रयास किये जाएंगे. साथ ही चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत इंद्रधनुष संस्था के बने भवन पर टाटा ट्रस्ट द्वारा मणिपाल हॉस्पिटल खोलने की पहल शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-who-has-stored-sand-behind-kamarigora-umvi/">चाकुलिया

: कमारीगोड़ा उमवि के पीछे किसने किया है बालू का भंडारण?

स्थल का लिया जायजा

सरडीहा आदिवासी उच्च विद्यालय में दो कमरा का भवन निर्माण एवं मालकुंडी में सामुदायिक हॉल का निर्माण कराने को लेकर स्थल का जायजा टाटा ट्रस्ट और विधायक समीर महंती के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया. मौके पर समीर सेना के संयोजक राकेश मोहंती, टाटा ट्रस्ट के पदाधिकारी अंजन मिश्रा, एस एन नंदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रासबिहारी साव, मदन मन्ना, अरुण बारिक, गौतम शर्मा, यदुपति राणा, सुमित माईति उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//