Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल के शिक्षक गण कृपया ध्यान दें! पैराफिट विहीन छत पर बच्चे मचाते हैं उछल-कूद

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय में विलय किए गए प्रखंड कार्यालय से सटे सुगनीबासा मध्य विद्यालय और प्रखंड मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गण कृपया ध्यान दें. पैराफिट विहीन भवन की छत पर चाहरदीवारी से चढ़कर बच्चे उछल-कूद मचाते हैं. ऐसे में कोई अप्रिय घटना हो सकती है. बरसात के मौसम में फिसलन भरी छत से गिरकर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं. इसे भी पढ़े : नीरज">https://lagatar.in/neeraj-chopra-again-made-indias-name-roshan-won-the-gold-medal-in-javelin-throw-in-finland-at-a-distance-of-86-69-meters/">नीरज

चोपड़ा ने फिर भारत का नाम किया रोशन, फिनलैंड में 86.69 मीटर दूर भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल

पेड़ों के सहारे बच्चे छत पर चढ़कर करते है उछल-कूद

इस विद्यालय में अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को दीवार पर चढ़कर छत पर चढ़ते हुए सहज ही देखा जा सकता है. कुछ बच्चे तो भवन से सटे पेड़ पर चढ़कर फिर छत पर चढ़ जाते हैं. फिर छत पर चढ़कर बच्चे खूब उछल-कूद मचाते हैं. इन बच्चों को कोई समझाने वाला और डांटने वाला नहीं है. जिस कारण बच्चे हर दिन ऐसी हरकत कर रहे हैं. शनिवार की सुबह तो करीब दर्जन भर बच्चों को छत पर उछल-कूद मचाते हुए देखा गया. इसे भी पढ़े : UP">https://lagatar.in/up-exercise-to-promote-exports-6-districts-to-be-developed-as-potential-hub/">UP

: निर्यात को बढ़ावा देने की कवायद, Potential Hub के रूप में विकसित होंगे 6 जिले

विद्यालय की चाहरदीवारी के पास झाड़ियों की भरमार

विद्यालय प्रखंड कार्यालय से 20 मीटर दूर सड़क के किनारे स्थित है. विद्यालय की चाहरदीवारी के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियों की भरमार है. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा महीनों से झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है. बरसात के मौसम में उक्त झाड़ियां बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. स्कूल के बच्चे सांप और बिच्छूओं का शिकार हो सकते हैं. विद्यालय प्रबंधन का ध्यान भी झाड़ियों की सफाई की ओर नहीं है. इसे भी पढ़े : हिंसा">https://lagatar.in/agneepath-of-violence-many-coaching-operators-in-uttar-pradesh-bihar-madhya-pradesh-rajasthan-detained-accused-of-inciting-youth/">हिंसा

का अग्निपथ : उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई कोचिंग संचालक हिरासत में, युवाओं को भड़काने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही