Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बंगाल के गोदराशोल जंगल में मौराबांधी के तीमीर सबर को हाथी ने मार डाला

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव के तीमीर सबर नामक व्यक्ति की लाश पश्चिम बंगाल के गिधनी रेंज के गोदराशोल जंगल में सोमवार की सुबह बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक जंगल में किसी जंगली हाथी ने उसे पटक कर मार डाला. जामबनी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-awareness-campaign-launched-in-rowam-village-of-guava-forest-range/">किरीबुरू

 : गुवा वन प्रक्षेत्र के रोवाम गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान
ग्रामीणों के मुताबिक तिमिर सबर दो दिन पूर्व जंगल में लकड़ी लाने गया था. तब से वह नहीं लौटा. सोमवार की सुबह उसकी लाश मौराबांधी से बंगाल के गोदराशोल जाने वाली सड़क के किनारे स्थित जंगल के बीच पायी गयी. सरडीहा की मुखिया दानगी सोरेन ने बताया कि तीमीर सबर की लाश को जामबनी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को लाश गांव लायी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही