Search

 
 
 

चाकुलिया : खेमाशुली में आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारी कर रहे नाच-गान

 
Chakulia : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन रेल चक्का और चौथे दिन नेशनल हाईवे (एनएच) 49 जाम जारी है. जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा विगत 4 अप्रैल से एनएच 49 को जाम कर दिया गया है. एनएच जाम आंदोलन का नेतृत्व राजेश महतो कर रहे हैं. वहीं आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा पांच अप्रैल से रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जगरनाथ">https://lagatar.in/jagarnath-mahato-stood-for-the-cause-of-the-poor-and-the-oppressed-without-any-party-bias-annapurna/">जगरनाथ

महतो गरीबों, शोषितों के हित में बिना किसी दलीय पूर्वाग्रह के खड़े रहे – अन्नपूर्णा देवी

कमलेश महतो कर रहे हैं रेल चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व 

रेलवे चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व कमलेश महतो कर रहे हैं. शुक्रवार को तीसरे दिन भी भारी संख्या में आंदोलनकारी डटे हुए हैं. आंदोलनकारी आंदोलन स्तर पर नाच-गान कर रहे हैं. ट्रेनों का परिचालन बंद है. वहीं एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लगी है. एनएच पर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है. आम यात्री परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-jagarnath-mahatos-body-was-brought-to-vidhansabha-cm-mlas-paid-tribute/">अलविदा

टाइगर…जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया विधानसभा, CM सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

जाम में फंसे वाहन चालक परेशान

जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हैं. ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण इस मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इससे राजस्व की भी हानि हो रही है. ट्रेनों का परिचालन बंद होने से ट्रेन के तमाम फेरीवाले और छोटे-मोटे सब्जी विक्रेता और व्यापारी परेशान हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही