Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ध्वस्त हो सकता है हवाई पट्टी के पास लगा नगर पंचायत का तोरण द्वार

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के हवाई पट्टी के पास सड़क पर लगाया गया किमती और विशाल तोरण द्वार कभी भी ध्वस्त होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. क्योंकि चोरों ने तोरण द्वार के दोनों खंभों के अधिकांश नट की चोरी कर ली है. परंतु इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है. पश्चिमी रेलवे फाटक से नगर पंचायत कार्यालय होते हुए हवाई पट्टी तक जाने वाली सड़क पर दो तोरण द्वार लगाए गए हैं. पहला तोरण द्वार पीएचइडी कार्यालय के पास है और दूसरा हवाई पट्टी पर. तोरण द्वार पक्का चबूतरा पर नट बोल्ट के सहारे खड़ा किया गया है. हवाई पट्टी पर लगाए गए तोरण द्वार के दोनों खंभों के अधिकांश नट गायब हो गए हैं. ऐसे में यह तोरण द्वार कभी भी ध्वस्त होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. [caption id="attachment_547866" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/07rc_m_67_07022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोरों द्वारा चुराया गया नट[/caption] इसे भी पढ़े : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-14-month-old-baby-needs-help-parents-are-helpless-due-to-poverty/">डुमरिया

: 14 माह की मासूम को है मदद की दरकार, गरीबी से माता-पिता हैं लाचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही