Search

 
 
 

चाकुलिया : ताड़ के पत्तों व लकड़ियों का तोरण द्वार बना आकर्षण का केंद्र

 
Chakuliya : नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी में नागा क्लब के तत्वावधान में श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा पंडाल निर्माण कर धूमधाम से काली पूजा आयोजित की जा रही है. यह कमेटी 1983 से काली पूजा आयोजित करती आ रही है. कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है. वहीं, ताड़ के पत्तों, बांस की चटाई और सूखी लकड़ियों के गट्ठर से बनाया गया तोरण द्वार आकर्षण का केंद्र बना है. साथ ही कमेटी द्वारा महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-rich-in-variety-of-medicinal-plants-dr-prakash/">चाईबासा

: विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के मामले में पश्चिम सिंहभूम धनी – डॉ. ओम प्रकाश

केरुकोचा में भी भव्य पंडाल का निर्माण

कमेटी के अध्यक्ष अभिजित दास, उपाध्यक्ष देवाशीष नाथ, सचिव आशीष नाथ, कोषाध्यक्ष संदीप चांद, सदस्य मुन्ना सिंह, संजू राउत, बिशु भारती, गोपी धडीआ, दिलीप बेरा, राहुल सिंह, अजय नाथ, बिमल सबर, उत्तम नाथ, प्रदीप दास समेत अन्य लोग पूजा की तैयारियों में जुटे हैं. इधर, यहां की सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा भी काली पूजा आयोजित की जा रही है. प्रखंड के केरुकोचा में भी सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कर काली पूजा आयोजित की जा रही है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-busy-in-diwali-shopping-mobile-thieves-started-cleaning-hands/">आदित्यपुर

: लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त, मोबाइल चोर हाथ साफ करने में लगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही