Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कैनाल निर्माण की सहायक अभियंता ने की जांच, चिप्स को रिजेक्ट किया

Chakulia :कुलिया नगर पंचायत के कांकड़ीशोल में स्वर्णरेखा परियोजना के तहत हो रहे कैनाल निर्माण कार्य की जांच शनिवार को विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार पांडेय ने की. कैनाल निर्माण पीए कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. इसमें अनियमितता बरतने जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी. ग्रामीणों का कहना था कि कैनाल निर्माण में घटिया स्तर के चिप्स का प्रयोग हो रहा है. इसके बाद सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की और योजना स्थल पर रखे चिप्स को रिजेक्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-notice-regarding-appointment-of-temporary-guest-teachers-in-the-college-canceled/">घाटशिला

: महाविद्यालय में अस्थाई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी सूचना रद्द
मौके पर ग्रामीणों ने एसडीओ से कैनाल में सहूलियत के लिए जगह-जगह पर सीढ़ी निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ ने कैनाल निर्माण कर रहे कर्मियों को कहा कि ग्रामीणों को जहां-जहां सीढ़ी बनाने की जरूरत हो, वहां सीढ़ी बनवाएं. मौके पर उपस्थित उप प्रमुख कविता साव ने कहा कि कैनाल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है, जो उचित नहीं है. कैनाल का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही