Search

 
 
 

चाकुलिया : राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को राजा राममोहन राय के जयंती पर विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस अवसर पर रैली निकालकर पोषक क्षेत्र के अन्तर्गत गली-गली में राजा राममोहन राय अमर रहे का नारा लगाया गया. उनकी जीवनी पर चर्चा की गई. वैसे बच्चे जिन्होंने राजा राम मोहन राय का अच्छा चित्र बनाया उन्हें पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दिशा दिक्षित एवं पानमुनी टुटू प्रथम एवं द्वितीय रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Raja-Ram.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-world-nurses-day-celebrated-at-vananchal-nursing-training-school/">आदित्यपुर

: वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में मना विश्व नर्स दिवस

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, रायमोनी, अविनाश, राजीव कुमार मल्लिक, अरुण कुमार महतो, संदीप कुमार बेरा, मनोज कुमार घटवारी, जानती मुर्मू, बासन्ती मुर्मू, अंजन कुमार भोल आदि उपस्थित थे. समारोह का संचालन शिक्षक गोविंद गोप ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही