Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पांच दिनों से लापता अधेड़ का शव हवाई पट्टी क्षेत्र से बरामद

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के बाजपेयी नगर निवासी मधुसूदन दास (50 वर्ष) विगत तीन जुलाई से लापता थे. शनिवार को उनका क्षत-विक्षत शव हवाई पट्टी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ. शव से दुर्गंध आ रही थी. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है. शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-district-committee-gave-training-to-dhalbhumgarh-and-dumariya-block-committee/">घाटशिला

: झामुमो जिला कमेटी ने धालभूमगढ़ व डुमरिया प्रखंड कमेटी को दिया प्रशिक्षण

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

बता दें कि मधुसूदन दास के पुत्र देव नाथ दास ने चाकुलिया थाना में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मधुसूदन तीन जुलाई को आसमानी रंग की टीशर्ट और आसमानी रंग का पैंट पहन कर अपने घर से शाम 5 बजे किसी को बिना बताए निकल गए थे. उसके बाद से वे घर नहीं आए थे. उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. तमाम सगे संबंधियों के यहां उनकी खोजबीन की गई, परंतु उनका कुछ पता नहीं चला था. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही