Search

 
 
 

चाकुलिया : बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है शाखा नहर पर बनी पुलिया

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया की हवाई पट्टी से मुढ़ाल गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया जर्जर होकर किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. यह पुलिया स्वर्णरेखा परियोजना की बांयी नहर की शाखा नहर पर बनी है. बारिश के कारण पुलिया के संपर्क पथ से मिट्टी कट गई है. पुलिया में प्रयुक्त छड़ें निकल आई हैं. पुलिया पर कोई वाहन या बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर सकता है. यह सड़क चाकुलिया की हवाई पट्टी से मुढ़ाल गांव में चाकुलिया- केरूकोचा मुख्य सड़क से जुड़ती है. इस सड़क से वाहनों का परिचालन भी होता है. पुलिया की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रहा है. विदित हो कि चाकुलिया के पश्चिमी रेलवे फाटक से हवाई पट्टी तक सड़क का निर्माण हो गया है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-stress-management-organized-at-arka-jain-university/">बेरमो

: एक प्राचार्या, एक किरानी – नाम है डिग्री कॉलेज गोमिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही