Search

 
 
 

चाकुलिया: नगर कचरे से बजबजा रहा, बंद पड़ा है 3.5 करोड़ की लागत से बना ठोस अपशिष्ट प्लांट

 
Chakulia (East Singhbhum): सरकारी राशि का दुरुपयोग और बंदरबांट देखना हो तो चाकुलिया नगर पंचायत सबसे उचित जगह है. यहां 1.25 करोड़ का पार्क,  लगभग एक करोड़ रुपये के कई सामुदायिक शौचालय, 16 करोड़ की जलापूर्ति योजना समेत अन्य कई योजनाएं इसकी गवाह हैं. इस कड़ी में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के हाथों ऑनलाइन उद्घाटित 3.5 करोड़ की राशि से निर्मित ठोस अवशिष्ट प्लांट भी जुड़ गया है. यह प्लांट उद्घाटन के बाद से ही बंद पड़ा है और नगर पंचायत क्षेत्र कचरे से बजबजा रहा है. इसे भी पढ़ें: राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-unknown-criminals-killed-the-young-man-by-entering-the-house/">राजनगर

: घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या

पायनियर कंपनी ने हवाई पट्टी क्षेत्र में किया है प्लांट का निर्माण

[caption id="attachment_407768" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/02sep4a.jpg"

alt="" width="300" height="332" /> प्लांट में लगा उद्घाटन का शिलापट्ट.[/caption] पायनियर कंपनी द्वारा हवाई पट्टी क्षेत्र में इस प्लांट का निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन 29 दिसंबर 2021 को हुआ था. स्थानीय लोगों के मुताबिक उद्घाटन के बाद से ही यह प्लांट बंद पड़ा है. जिस उद्देश्य से इस प्लांट की स्थापना हुई थी वह पूरी नहीं हो रही है. प्लांट की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिये हुई जनसुनवाई में नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने बड़े-बड़े वादे किए थे. पदाधिकारियों ने कहा था कि इस प्लांट के बन जाने से आम जनता को गंदगी से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को खाद भी मिलेगी. परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

चालू करने के लिये कंपनी का कोई अता पता ही नहीं

उद्घाटन के बाद से ही यह प्लांट बंद पड़ा है. नगर पंचायत क्षेत्र कचरों से बजबजा रहा है. विभागीय पदाधिकारी और निर्माण करने वाली कंपनी के लोग चैन की बंसी बजा रहे हैं. इस मसले पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा ने बताया कि प्लांट को चालू करने के लिये उन्होंने कई बार पत्राचार किया, परंतु कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पायनियर कंपनी का कोई अता पता ही नहीं है. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-seven-year-old-girl-dies-under-suspicious-circumstances-in-runghikocha-anandpur/">मनोहरपुर

: आंनदपुर के रूंघिकोचा में सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही