Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सड़क दुर्घटना में मृत दंपती के आश्रितों को कंपनी ने दिया तीन लाख मुआवजा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विगत 10 अप्रैल को चाकुलिया के पक्का घाट तालाब के पास में एक ट्रक के धक्के से वार्ड नंबर छह निवासी रमेश बेहरा और उनकी पत्नी काजल बेहरा की मौत हो गई थी. दुर्घटना उस वक्त हुई जब दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पैदल ही घर लौट रहे थे. मृत दंपती के दो छोटे-छोटे बेटे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, शनिवार को विधायक कार्यालय में पुणे केनरा मोटर्स के प्रतिनिधि मो शाहरुख खान पहुंचे और आश्रितों को तीन लाख रुपए मुआवजा के रूप में प्रदान किया. इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, झामुमो के प्रखंड सचिव बलराम महतो, वार्ड मेंबर मलय रोहिदास, रामचंद्र बास्के, लखींद्र बेहरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. शाहरुख खान ने कहा कि मानवता की दृष्टिकोण से ट्रक कंपनी के मालिक द्वारा उक्त राशि प्रदान की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-for-change-in-school-timings-due-to-heat/">चाईबासा

: गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही