Search

 
 
 

चाकुलिया : भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग पर उप प्रमुख ने दिया धरना

 
Chakulia : माटिहाना-चाकुलिया-बेंद सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर उप प्रमुख कविता साव ने शुक्रवार को चाकुलिया के बिरसा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया है. धरना पर महिला नेत्री ऋतु टुडू, रिंकू महतो, स्वर्णलता महतो, मंजू राणा, गीता महतो, पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास, टूलु साव, प्रकाश गोप, विकास महतो, पंचायत समिति सदस्य बादली टुडू, जगदीश गोप, राजाराम गोप, अपु दास, पवन सिंह समेत अन्य बैठे हैं. इसके समर्थन में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य शंखदीप महतो, स्वपन महतो, संतु नन्दी, विश्वजीत महतो, ज्योर्तिमय महतो, सुफल महतो, पवित्र महतो आदि भी धरना में शामिल हुए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-of-a-minor-was-done-4-times-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर नाबालिग का 4 बार करवाया गर्भपात

भारी वाहनों के परिचालन से हो रही दुर्घटनाएं 

उप प्रमुख कविता साव ने कहा कि इस सड़क पर दिन रात भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन हो रहा है. ऐसे मालवाहक वाहन हाईवे होकर पश्चिम बंगाल जाने के बजाये टैक्स चोरी करने की नियत से चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. भारी वाहनों के परिचालन से सड़क भी बर्बाद हो रही है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए कई बार प्रशासन को मांगपत्र सौंपा गया. परंतु प्रशासन ने कोई पहल नहीं की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही