Search

 
 
 

चाकुलिया: भोक्ताओं ने दहकती आग पर लटक कर की शिव भक्ति, भीड़ उमड़ी

 
Chakulia: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा के चौथे दिन शनिवार की रात श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. ढोल और नगाड़ों की आवाज के बीच भोक्ताओं ने धधकते अंगारों पर सिर के बल लटक कर पूजा की और शिव भक्ति दिखाई. इसके पूर्व भोक्ताओं ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर पूजा की और झूमते नाचते हुए चंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में पुरुष और महिला भक्तों की भीड़ जुटी थी. इसे भी पढ़ें: एआईएमआईएम">https://lagatar.in/mutual-coordination-between-aimim-and-bjp-both-want-to-end-ganga-jamuni-tehzeeb-congress/">एआईएमआईएम

और बीजेपी में आपसी तालमेल,  दोनों गंगा- जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते हैं : कांग्रेस

रात में भोक्ता श्मशान में भी करेंगे पूजा-अर्चना

[caption id="attachment_335437" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/18jun14.jpg"

alt="" width="600" height="285" /> पक्का घाट तालाब से मंदिर आते भोक्ता.[/caption] रात में भोक्ता श्मशान घाट जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सभी भोक्ता मंदिर आएंगे. फिर पक्का घाट तलाब जाएंगे और गोरिया भार लेकर मंदिर आएंगे. रविवार को अंतिम दिन रजनी फोड़, जीभ फोड़, पाट भोक्ता जैसे कार्यक्रम होंगे. दहकते अंगारों पर भोक्ता नंगे पांव चलकर पूजा करेंगे. आज शनिवार को मौके पर भोक्ता अभिजीत दास, अशोक दास,मुन्ना भारती, निताई गोप, हारो सीट,पवन नामाता, उत्तम नाथ,स्वपन दास, तरूण नामाता, अर्जुन दास,अमीर मन्ना  समेत कई भोक्ता और सैकड़ों पुरुष और महिला भक्त उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-assistant-professor-savita-kumari-of-jln-college-transferred-to-model-college-kharsawan/">चक्रधरपुर:

जेएलएन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी का मॉडल कॉलेज खरसावां तबादला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही