Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : प्रखंड के चार पंचायत में हुआ उप मुखिया का चुनाव

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चार पंचायतों में मंगलवार को उप मुखिया का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में हुआ. भातकुंडा पंचायत के उप मुखिया पद पर दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. ममता नायक को पांच वोट मिले. अहिल्या मुंडा को चार वोट मिले. ममता नायक उप मुखिया बनीं. सोनाहातु पंचायत में तीन प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. कानन नायक को दो वोट मिले, रूणुरानी महतो को तीन और सरस्वती मुर्मू को सात वोट मिले. सरस्वती मुर्मू पंचायत की उप मुखिया बनीं. दोनों उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने प्रमाण पत्र दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/decision-in-cabinet-meeting-no-election-of-mayor-on-party-basis-councilors-will-choose-deputy-mayor/">रांची

: कैबिनेट की बैठक में निर्णय, दलगत आधार पर मेयर का चुनाव नहीं, पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर
मौके पर मुखिया मोहन सोरेन,एमओ गौरीशंकर साव, अरविंद गिरी समेत अन्य उपस्थित थे. मालकुंडी पंचायत में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. अशोक महतो को सात वोट मिले. सिंगराय हेम्ब्रम को पांच वोट मिले. अशोक महतो उप मुखिया चुने गए. कालियाम पंचायत में तीन प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. कल्पना पाल को एक वोट,शिबू हेम्ब्रम को सात और हलधर महतो को चार वोट मिला. शिबु हेम्ब्रम उप मुखिया चुने गए. दोनों पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित सीओ जयवंती देवगम ने प्रमाण पत्र दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही