Search

चाकुलिया : हाथी ने केएनजे हाई स्कूल की घेराबंदी को तोड़ा, बाजपेई नगर में रात भर घूमता रहा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटी बाजपेई नगर में विगत रात्रि करीब 11 बजे एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी रात भर घूम-घूम कर उत्पात मचाता रहा और लोग घर में दुबके रहे. हाथी ने केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की तार की जाली से घेराबंदी को कई जगहों पर तोड़ दिया. काफी देर तक हाथी उक्त स्कूल परिसर में घूमता रहा. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-direct-collision-between-two-trucks-police-pulled-out-the-driver-trapped-in-the-cabin-serious/">आदित्यपुर

: दो ट्रकों के बीच हुई सीधी टक्कर, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने निकाला, गंभीर

 मशाल जलाकर हाथी को भगाया

[caption id="attachment_650628" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jangali-hathi-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हाथी को मशाल जलाकर भगाते हुए.[/caption] जानकारी के मुताबिक हाथी हवाई पट्टी के जंगल से नागानल कॉलोनी होते हुए केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर में घुसा. इसके बाद स्कूल की घेराबंदी को तोड़कर बाजपेई नगर में आ पहुंचा. हाथी के कारण लोग रात भर परेशान रहे. हाथी ने दूधनाथ सिंह के बगीचे में घुसकर भी तोड़फोड़ किया. वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया. ज्ञात हो कि विगत दिनों भी एक हाथी ने नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी के गोदाम के शटर को तोड़ने का प्रयास किया था. जंगली हाथियों से अब बाजार क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं रह गया है. [caption id="attachment_650629" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jangali-hathi-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हाथी को भगाते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-need-to-preserve-culture-and-society-babulal-soren/">गुड़ाबांदा

: संस्कृति और समाज को बचाए रखने की जरूरत – बाबुलाल सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp