Search

चाकुलिया : बाजपेई नगर में दो घंटा तक घूमता रहा हाथी, लोग रहे परेशान

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय से सटे बाजपेई नगर में गुरुवार की देर शाम एक जंगली हाथी घुस आया. लगभग दो घंटा तक हाथी गलियों में घूमता रहा और स्थानीय लोग खदेड़ने में जुटे रहे. इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय से सटी गुलगुलिया (सबर) बस्ती में भगदड़ मच गई. करीब दो घंटे बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने हाथी को खदेड़ा. स्थिति यह हो गई है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10, 11 और 12 में लोगों का शाम होने के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, क्योंकि शाम होते ही हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर कई जंगली हाथी घुस आते हैं. ऐसा प्रत्येक दिन शाम होने के बाद हो रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bajpei-Nagar-Hathi-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/mahajutan-of-opposition-leaders-in-patna-today-the-exercise-of-uniting-and-challenging-the-bjp/">पटना

में विपक्षी नेताओं का महाजुटान आज, एकजुट होकर भाजपा को चुनौती देने की कवायद
जानकारी के मुताबिक हवाई पट्टी से सटे नागानल मंदिर परिसर के पिछले गेट को जंगली हाथी ने तोड़ दिया. पिछला गेट तोड़कर हाथी मंदिर में घुसा और सामने वाले गेट से निकल गया. मंदिर से सटे नागानल कॉलोनी और बड़ी बस्ती के लोग हाथियों के कारण सर्वाधिक दहशत में हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bajpei-Nagar-Hathi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/amidst-pm-modis-us-visit-obama-raised-questions-on-the-safety-of-minorities-in-india-congress-taunted/">पीएम

मोदी की अमेरिका यात्रा के बीच ओबामा ने भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रंग में भंग डाला! काग्रेंस ने तंज कसा
इधर, चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में लगातार तीसरे दिन हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथी ने सेलो बोरिंग को ही उखाड़ दिया. ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से हाथी गौशाला में बोरिंग की पाइप को क्षतिग्रस्त किया. नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित पूर्णापानी में भी गुरुवार की रात्रि एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी मुख्य सड़क पर काफी देर तक घूमता रहा और लोग उसे खदेड़ने में जुटे रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp