Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथियों ने लैम्पस का ग्रिल तोड़ा, लेकिन अनाज खाने अंदर नहीं घुस सके

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है. ना सिर्फ गांव में बल्कि चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में भी हाथी घुसकर उपद्रव मचा रहे हैं. शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में घुस गया. प्रखंड कार्यालय से सटे लैम्पस कार्यालय के मेन गेट के ग्रिल को हाथियों ने तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-herd-of-elephants-roamed-from-house-to-house-in-jordiha-where-the-smell-was-found-the-grain-was-broken-by-the-wall-and-window/">चाकुलिया

: जोरडीहा में हाथियों का झुंड घर-घर घूमा, जहां मिली गंध वहीं दीवार व खिड़की तोड़ खा गए अनाज
लैम्पस के कमरे में रखे गए धान को खाने के लिए हाथियों ने लैंपस के मुख्य गेट के ग्रिल को तोड़ दिया, परंतु अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. लैम्पस के सचिव अरुण राय ने बताया कि हाथियों ने ग्रिल को तोड़ दिया, परंतु अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. जानकारी के मुताबिक दो जंगली हाथी और एक शिशु हाथी प्रखंड परिसर में घुसे थे. इसके पूर्व भी जंगली हाथी कई बार प्रखंड परिसर में घुस चुके हैं. विगत दिनों हाथियों ने चावल खाने के लिए एसएफसी के गोदाम का शटर भी तोड़ दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही