Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : धार्मिक स्थल खोड़ी पहाड़ी को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद शुरू

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड स्थित जुगीतोपा पंचायत के खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसे लेकर कवायद तेज हो गई है. शनिवार को विधायक समीर महंती एवं रेंजर दिग्विजय सिंह ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के दौरान विधायक ने रेंजर को जल्द ही खोड़ी पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-jsp-patratu-won-the-green-tech-safety-award/">रामगढ़

: जेएसपी पतरातू ने जीता ग्रीन टेक सेफ्टी अवार्ड

पर्यटकों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

इस दौरान विधायक ने बताया की यहां पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पीने के पानी और बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था की जाएगी. विधायक ने बताया कि इस पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल को दर्शनीय बनाने के लिए वन विभाग को निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ के समीप वे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जो एक पर्यटन स्थल में होती है. इससे झारखंड समेत बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों से आये श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-22-schemes-were-selected-in-the-gram-sabha-meeting-mate-appointed/">तांतनगर

: ग्राम सभा की बैठक में 22 योजनाओं का हुआ चयन, मेट नियुक्त

ये थे उपस्थित

मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जुगीतोपा पंचायत के पंसस बुबाई दास, जुगीतोपा के उपमुखिया राजेंद्र हेम्ब्रम, सोनाहारा के ग्रामप्रधान हरिश्चन्द्र माहाली, रेंगड़पाहाड़ी के ग्रामप्रधान हरेन माहाली, अमर हाँसदा, बैद्यनाथ माहाली, पूर्णचंद्र हाँसदा, रूद्र प्रताप महतो, रवीन्द्र माहाली, खगेश्वर माहाली, कृष्णपद माहाली, नरोत्तम माहाली, मानिक हेम्ब्रम, परितोष गोप, प्रभु हांसदा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-water-shortage-in-bishanpur-village-three-hundred-people-are-quenching-their-thirst-from-a-deep-boring/">पाकुड़

: बिशनपुर गांव में पानी की किल्लत, एक डीप बोरिंग से तीन सौ लोग बुझा रहे प्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही