Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत के सफाई अभियान की पोल

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत में शनिवार को हुई पहली बारिश में ही नगर पंचायत प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई. नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के मिस्त्री पाड़ा में वर्षा के पानी से नाली का कचरा सड़कों पर बिखर आया और आसपास के लोग कचरे से निकल रही दुर्गंध से परेशान हो उठे. नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनके किनारे बनी नालियां कचरों से जाम हो गई हैं. नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं की जाती है. यही कारण है कि वर्षा होने पर नालियों का कचरा पानी के साथ सड़कों पर बिखर जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन नालियों की साफ-सफाई कराए. ताकि वर्षा होने पर सड़क पर कचोरो के आने से हो रही परेशानियों से निजात मिल सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retired-clerk-of-sdo-office-sentenced-to-four-years-in-case-of-fraud/">जमशेदपुर

: धोखाधड़ी मामले में एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क को चार साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही