Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वन विभाग की टीम ने गौशाला से दो हाथियों को खदेड़ा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी क गौशाला से गुरुवार की शाम को दो जंगली हाथियों को खदेड़ दिया गया. हाथियों को खदेड़ने के लिए गौशाला प्रबंधन ने एक टीम बुलाई थी. इसमें दीघी के ग्रामीण भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक गौशाला परिसर में विगत कई दिनों से तीन जंगली हाथी उत्पात मचा रहे थे. बुधवार की रात में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने इन हाथियों को गौशाला परिसर से खदेड़ दिया था. परंतु गुरुवार की सुबह दो जंगली हाथी दोबारा गौशाला परिसर में आ पहुंचे और उपद्रव मचाने लगे. इसके बाद गौशाला प्रबंधन ने हाथी खदेड़ने के लिए बंगाल से एक टीम बुलाई. इस टीम में पास के दीघी गांव के कई ग्रामीण भी शामिल थे. काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों हाथियों को गौशाला परिसर से बाहर खदेड़ा. इसके बाद गौशाला के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/25rc_m_251_25052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-deputy-commissioner-gave-instructions-to-send-anm-to-lakhaidih-once-a-week/">डुमरिया

: उपायुक्त ने सप्ताह में एक दिन लखाईडीह में एएनएम भेजने के दिए निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही