Search

 
 
 

चाकुलिया : ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यपाल का गाजे बाजे के साथ स्वागत हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपना विकास करें. महिलाएं सरकार द्वारा प्राप्त फंड का बेहतर उपयोग करें. शराब से परहेज करें और बेहतर परिवार तथा समाज का निर्माण करें. अपने बच्चों को शिक्षित करें. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आपको राजभवन नहीं आना पड़े. राजभवन आपके पास आए. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी मिलजुल कर विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें. इसे भी पढ़ें : बीते">https://lagatar.in/reliance-investors-became-rich-last-week-tcs-suffered-the-most/">बीते

सप्ताह सेंसेक्स 758.95 अंक चढ़ा, रिलायंस के निवेशक हुए मालामाल, TCS को हुआ सर्वाधिक नुकसान

दो लाभुकों को राज्यपाल ने दिया भूमि का पट्टा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Rajypal-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राज्यपाल के हाथों दो लाभुकों को भूमि का पट्टा प्रदान किया गया. फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत तीन दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए दिए गए. जेएसएलपीएस क्रेडिट लिंकेज के तहत 34 महिला समूह को 1. 95 करोड़ रुपए दिये गये. समारोह में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने स्वागत भाषण दिया. राज्यपाल ने कई ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार, एनईपी की निदेशक ज्योत्सना सिन्हा, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, जमशेदपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, चाकुलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत बारी कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर इफ्तेखार आलम, बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही