Search

 
 
 

चाकुलिया : कालियाम के मुखिया ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लूंगी का किया वितरण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम‌ पंचायत‌ के मुखिया दासो हेंब्रम ने मंगलवार को पंचायत के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुखिया ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण भी किया. निरीक्षण में टिटिहा प्राथमिक विद्यालय में किचन सेड में काफी दिनों से छत विहीन पाया गया. बरसात में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विद्यालय के शौचालय में दरवाजा नहीं है. इसको लेकर मुखिया ने संबंधित पदाधिकारी से बात की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-inspected-the-procession-route-regarding-moharram/">चाईबासा

: मोहर्रम को लेकर पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

जर्जर पुलिया के मरम्मत कराने की मांग

मुखिया ने बताया कि सनडांगरी‌ और आगुनकोला के बीच सड़क पर बनी पुलिया की स्थिति जर्जर है. बरसात में टूटने की संभावना है. इससे दुर्घटना हो सकती है. इसको लेकर मुखिया ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात की और मरम्मत कराने की मांग की. इसके बाद मुखिया ने सनडांगरी में मां मनसा महिला मंडल डीलर की दुकान में सरकार द्वारा सोना सबरन योजना के तहत उपलब्ध कराई गई धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण लाभुकों के बीच किया. मौके पर ग्राम प्रधान और पंचायत समिति की सदस्य भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही