Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : प्रचंड गर्मी से विभिन्न विद्यालयों में आठवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का बुरा हाल है. चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को आठवीं बोर्ड के परीक्षा दे रहे उदाल मध्य विधालय के छात्र रामचंद्र नायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे बार-बार उल्टी होने लगी. इस हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसके लिए शिक्षकों ने दवाइयां लायी. उसे दवा खिलाई गई और ओआरएस पिलाया गया. इसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ. शिक्षक गोविन्द गोप एवं संदीप बेरा ने दवा लाकर उसे दवा खिलाई. इस दौरान प्रखंड से बीपीओ सुभाष राणा, सत्यानंद प्रामाणिक, प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. जानकारी हो कि विगत कई दिन से गर्मी बढ़ गई है और गर्म हवा चल रही है. इसके कारण परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-kerala-samajam-learned-about-law-and-order-and-security/">जमशेदपुर

: केरला समाजम के छात्रों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को जाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही