Search

 
 
 

चाकुलिया : दलदल में तब्दील हो गई है मुख्य सड़क, आवाम परेशान

 
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से लेकर श्री श्याम फ्यूल स्टेशन तक मुख्य सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. बरसात में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क के दोनों किनारे के दुकानदार और निवासी भारी परेशानियां झेल रहे हैं. लोगों का अपने घर और दुकान से निकलना मुश्किल हो गया है. विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी सड़क की इस दुर्दशा से परेशान हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nine-arrested-including-two-drug-peddlers-till-late-night-inquiry-continues-in-police-station/">आदित्यपुर

: देर रात तक दो ड्रग पैडलर समेत नौ धराए, थाना में पूछताछ जारी

बारिश में सड़क से गुजरना मुश्किल

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण के ठेकेदार द्वारा एक माह पूर्व सड़क की खुदाई कर दी गई थी. इसके बाद सड़क पर डस्ट डलवा दिया गया था. वर्षा होने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. ज्ञात हो कि इस सड़क से होकर सैकड़ों कांवरिया में विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि रात और दिन भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है. जब भारी वर्षा होगी तब इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-social-worker-chanchal-donated-platelets-for-the-12th-time/">जमशेदपुर

: सामाजिक कार्यकर्ता चंचल ने 12वीं बार दान किया प्लेटलेट्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही