Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पश्चिम बंगाल तक जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित स्टेशन रोड से अमलागोड़ा गांव होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जरता से ग्रामीण परेशान हैं. सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इस सड़क से भारी वाहनों का भी परिचालन होता है, जिससे यहां हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. वहीं, इस सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं और बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं. साथ ही वर्षा होने पर यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. यदि इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में कई गांव के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी. हालांकि, इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण वर्षों से करते आ रहे हैं. लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है. विदित हो कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है. इसे भी पढ़े :  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-runs-in-a-dilapidated-building-newborn-in-danger/">चांडिल

: जर्जर भवन में चलता है आंगनबाड़ी, खतरे में नौनिहाल  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही